बलिया में 50 महिलाएं सम्मानित:महिला कल्याण, सुरक्षा और शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

Oct 13, 2026 - 16:01
0
बलिया में 50 महिलाएं सम्मानित:महिला कल्याण, सुरक्षा और शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
बलिया में महिला कल्याण विभाग ने मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत 50 महिलाओं को सम्मानित किया। इन महिलाओं ने कल्याण, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए समारोह में महिला पुलिसकर्मियों, शिक्षिकाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्वास्थ्य व महिला कल्याण विभाग की कर्मियों को सम्मान मिला। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू भैया, विधायक केतकी सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एमएलसी रविशंकर सिंह ने महिलाओं की उपलब्धियों की तारीफ की। चारु चौधरी ने बाल विवाह रोकने की अपील की। विधायक केतकी सिंह ने महिलाओं को आत्मविश्वास से आगे बढ़ने को कहा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शिक्षित महिलाओं को समाज की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण बताया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User