बनवासी समाज ने भूमि आवंटन की मांग की:कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
भदोही विकासखंड के इस्मैला उचेठा गांव के बनवासी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग की। समाज के लोगों का कहना था कि वे गरीब और भूमिहीन परिवार से हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उन्हें सरकार की आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुए हैं, लेकिन अपने नाम पर पर्याप्त जमीन न होने से वे घर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का आवास देना है, पर जमीन न होने से यह योजना उनके लिए अधूरी है। बनवासी समाज ने जिलाधिकारी से आवासीय भूमि उपलब्ध कराने के लिए जल्द कार्रवाई करने की मांग की, ताकि उनके स्वीकृत आवासों का निर्माण हो सके। इस मौके पर रीता, फूल लगे ना, सुशीला, प्रमिला, शीला, सुनीता, चमेला, सीमा, बिंदु, सविता, सोनू समेत कई लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)