बलिया में 59 स्थानों पर होगा रावण दहन:शुभनगर में 25 फीट और कदम चौराहा पर 20 फीट ऊंचा पुतला तैयार
बलिया जिले में विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले में 59 स्थानों पर रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इस बार आयोजनों में पटाखों के बजाय पर्यावरण के अनुकूल और कम प्रदूषण वाले इंतजामों पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने भी रामलीला समितियों से सुरक्षा और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। शुभनगर में 25 फीट ऊंचा पुतला तैयार शहर की शुभनगर रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में करीब 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने में एक दर्जन से अधिक कारीगर जुटे हैं। पुतले पर करीब 50 से 60 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। कदम चौराहा पर 20 फीट का रावण कदम चौराहा पर 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इस पर करीब 35 से 40 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। छोटी काशी की ऐतिहासिक रामलीला में 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने में करीब 1 लाख 82 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दहन स्थल के 100 मीटर तक बैरिकेडिंग की अपील एसडीएम सदर गोपेश तिवारी ने रामलीला समितियों से सरकारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज आवाज वाले पटाखे नहीं छोड़ने और दहन स्थल से 100 मीटर तक बैरिकेडिंग कराने की अपील की है। अग्निशमन विभाग बड़े आयोजन स्थलों पर फायर टेंडर के साथ रेत और पानी की व्यवस्था करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)