गाजियाबाद में ट्रैक्टर सवार बच्ची को रौंदा-मौत:18 साल का भाई गंभीर घायल, जयपुरिया मॉल के पास हादसा

Oct 19, 2026 - 18:33
0
गाजियाबाद में ट्रैक्टर सवार बच्ची को रौंदा-मौत:18 साल का भाई गंभीर घायल, जयपुरिया मॉल के पास हादसा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपने 18 साल के भाई के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। जयपुरिया मॉल के पीछे ओवरटेक करते समय स्कूटी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम (18) अपनी छोटी बहन दिवसा (11) के साथ स्कूटी से बाजार जा रहा था। दोनों अहिंसा खंड-2 में रहते थे। घर से करीब 400 मीटर दूर नीतीखंड चौकी क्षेत्र में जयपुरिया मॉल के पीछे ओवरटेक करते समय स्कूटी ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद दिवसा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रथम को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चालक फरार, ट्रैक्टर जब्त हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User