बलिया में 5909 छात्रों को 1.49 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति:डीएम ने कहा- छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के खर्चों में राहत मिलेगी
बलिया में शनिवार को विकास भवन सभागार में छात्रवृत्ति वितरण समारोह हुआ। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान 5909 छात्र-छात्राओं को 1,49,74,120 रुपए की छात्रवृत्ति बांटी गई। डीएम ने तीनों विभागों के छात्रों को प्रमाण पत्र दिए। जीजीआईसी की 12वीं की 28 छात्राओं को 3290 रुपए और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के 10वीं के 16 छात्रों को 2250 रुपए मिले। कुल राशि में सामान्य वर्ग के 222 छात्रों को 6.71 लाख, अनुसूचित जाति के 327 छात्रों को 4.58 लाख, अनुसूचित जनजाति के 310 छात्रों को 3.72 लाख। पिछड़ा वर्ग के 4582 छात्रों को 1.19 करोड़ और अल्पसंख्यक वर्ग के 468 छात्रों को 15.49 लाख रुपए दिए गए। जिलाधिकारी ने शिक्षा में आर्थिक मदद का महत्व बताया। छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को पढ़ाई के खर्चों में राहत मिलेगी। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। सीडीओ आलोक कुमार समेत कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)