डांडिया नाइट में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग:बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, बोले- भगवान को मानते हो तो माथे पर टीका लगवाओ
बरेली में बजरंग दल ने नवरात्र के दौरान होने वाले डांडिया नाइट कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन से कई मांगें की हैं। संगठन ने गैर-हिंदू लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और पहचान की जांच कराने की मांग की है। संगठन के महानगर संयोजक देवेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि डांडिया नाइट धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसमें प्रवेश के लिए स्पष्ट नियम बनने चाहिए। उन्होंने आधार कार्ड के साथ माथे पर टीका लगाने और हनुमान चालीसा पढ़ने जैसी पहचान की शर्तें रखीं। गौड़ ने आरोप लगाया कि कुछ लोग डांडिया कार्यक्रमों में बहन-बेटियों को निशाना बनाने आते हैं। उन्होंने पिछले साल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने और 'लव जिहाद' के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह हमारा सांस्कृतिक कार्यक्रम है। जो मूर्ति पूजा को मानते नहीं हैं, भगवान को मानते नहीं हैं, धार्मिक आस्था को मानते नहीं हैं, तो उनको हमारे धर्म के बीच में आने की क्या ज़रूरत है? उनका सीधा सा मकसद है कि वो हमारी बहन-बेटियों को टारगेट करने आते हैं। इन लोगों ने धर्म को कितनी आघात पहुँचाई है तो हम इन लोगों से कहते हैं कि आपका कार्यक्रम है, आप भगवान को मानते हो तो माथे पे टीका लगवाओ, हनुमान चालीसा पढ़ो, मंदिर में पूजा करो। बजरंग दल ने प्रशासन से कार्यक्रमों में सुरक्षा बढ़ाने, नशे पर रोक लगाने और धार्मिक परंपराओं का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)