बलिया में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट होगी:परिवहन मंत्री बोले- यहां संसाधन कम, पर लोगों में प्रेम और उत्साह ज्यादा
बलिया में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी (अंडर 17) फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 की तैयारियों पर गुरुवार शाम 4 बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने लोगों और शुभंकर का विमोचन भी किया। मंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट 2 से 6 नवंबर तक बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें 45 टीमें, 810 खिलाड़ी, 135 टीम मैनेजर-कोच, 90 बाल ब्वॉयज और 100 ऑफिशियल स्टाफ शामिल होंगे। पांच खेल मैदान तय किए गए हैं। दयाशंकर सिंह ने कहा कि लखनऊ-वाराणसी जैसे बड़े शहरों से बलिया में संसाधन कम हैं, पर लोगों में प्रेम और उत्साह ज्यादा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोजन अच्छे से होगा। खिलाड़ियों को रहने, खाने, इलाज और आने-जाने की अच्छी सुविधा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि पिछली बार कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला था। इस बार कोशिश है कि व्यवस्थाएं मजबूत हों और बलिया को पहला स्थान मिले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)