छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत, एबीवीपी ने उठाई आवाज:आवेदन की तारीख एक माह बढ़ाने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी

Oct 15, 2026 - 17:32
0
छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत, एबीवीपी ने उठाई आवाज:आवेदन की तारीख एक माह बढ़ाने की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी
मुरादाबाद में छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन में दिक्कतों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नाराजगी जताई। संगठन ने आवेदन की अंतिम तारीख एक माह बढ़ाने और वेबसाइट की तकनीकी दिक्कतें दूर करने की मांग की। हिंदू कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि छात्र-छात्राओं को पिछले एक महीने से छात्रवृत्ति के ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। वेबसाइट ठीक से काम न करने से आवेदन प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है, इसलिए अंतिम तारीख बढ़ाना जरूरी है। एबीवीपी ने मांग की कि आवेदन की तारीख एक माह बढ़ाई जाए और वेबसाइट की तकनीकी समस्याओं को जल्द ठीक कराकर नियमित रूप से चलाया जाए। समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के दौरान छविनाथ अरोरा, शिवम ठाकुर सिंह, आदित्य कावरिया, राखी, राजा रामो, प्रशांत शर्मा, अभिषेक दिनाकर समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User