बलिया में 82 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादी, डीएम ने प्रमाणपत्र और आम के पौधे दिए
बलिया के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र स्थित सनशाइन मैरिज हॉल में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड सीयर के 38 और नगरा के 44, कुल 82 जोड़ों ने विवाह किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र और आम के पौधे वितरित किए। डीएम ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से पात्र परिवारों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और पात्र लोगों तक इनकी जानकारी पहुंचाने की अपील की। सकारात्मक सोच के साथ शुरू करें नई जिंदगी डीएम ने नवदंपतियों से सकारात्मक सोच के साथ नए जीवन की शुरुआत करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई दी। सामूहिक विवाह समारोह सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)