लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बोरे में भरकर फेंका:घर से पान खाने की बात कहकर निकला, 25 किलोमीटर दूर मिला शव
लखनऊ के बीकेटी थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के कच्चे रास्ते पर बोरे में भरा मिला। पैर का हिस्सा एक बोरे में और सिर दूसरे बोरे से ढका गया था। युवक का सिर कूंचा हुआ था। सिर, गर्दन, पेट और हथेली में जख्म थे और पूरा शरीर खून से लथपथ था। यह शव 24 घंटे अज्ञात में रहा। मंगलवार देर शाम मृतक की पहचान परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर की। मोहम्मदपुर रसूलपुर निवासी अरविंद रावत (39) प्रॉपर्टी का काम करते थे। पिता बाराती लाल का देहांत हो चुका है। वह मां चंपा, पत्नी अंजू देवी और बच्चे अनुष्का, निखिल और अखिल के साथ रहते थे। सोमवार को शाम 6 बजे अरविंद घर से पान खाने की बात कहकर निकले थे। जहां शव मिला, वह जगह घर से 25 किमी दूर है। परिजनों ने दोपहर में चौकी में लापता की सूचना दी देर रात जब वापस नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस इंदिरानगर चौकी पहुंचकर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने फोटो सर्कुलेट की तो बीकेटी में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार को बुलाकर मोर्चरी में शिनाख्त कराई गई। पुलिस के मुताबिक खुर्रमनगर में एक दुकान में पान खाया। इसके बाद एक परिचित सब्जी वाले ने 200 रुपए मांगे। इस पर अरविंद एक डील करने की बात कहकर चला गया। फिर शव सोमवार रात करीब 11:30 बजे बख्शी का तालाब इलाके में अचरामऊ से मलाक जाने वाले कच्चे रास्ते पर मिला। पुलिस ने शव अज्ञात में पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से विवाद पुलिस पूछताछ में अरविंद के साले संदीप ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से विवाद चल रहा था। हालांकि किससे मिलने गए थे इसकी जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस अब सीडीआर की मदद से अंतिम बार किससे बात की। इसकी जानकारी कर रही है। बाइक नहीं मिली, शव के पास ईंट और बोरे अरविंद घर से अपनी बाइक से निकला था। खुर्रमनगर से पान खाकर बाइक से ही आगे बढ़ा। घटनास्थल तक अपनी बाइक से पहुंचा या कोई ले गया। इसकी जानकारी पुलिस कर रही है। शव के पास ईंट मिली थी लेकिन प्रॉपर्टी डीलर की बाइक नहीं मिली। पत्नी ने 3 लोगों पर जताया हत्या का शक, FIR दर्ज प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस को शिकायत देकर 3 लोगों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विंदेश मौर्य, शारिक खान और अजीज के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। मंजू देवी के अनुसार, उनके पति प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। इसी को लेकर विंदेश मौर्य, शारिक खान, अमन और अजीज से उनका विवाद था। पत्नी ने बताया, शारिक और अजीज पहले भी पति का अपहरण कर चुके थे। मंजू ने शिकायत में बताया कि शाम 6 बजे अरविंद घर से निकले। शाम 7:30 बजे फोन पर बात हुई, फिर वह नहीं लौटे। अगले दिन पुलिस को लापता की सूचना दी। बीकेटी इलाके में अज्ञात का शव मिला। वह अरविंद का ही था। शव पर सिर और आंख पर चोट के निशान थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)