बलिया में आज रात 59 जगहों पर होगा रावण दहन:कहीं 20 तो कहीं 25 फीट के पुतले बने, शहर में रात 12 बजे तक नो एंट्री

Oct 20, 2026 - 10:19
0
बलिया में आज रात 59 जगहों पर होगा रावण दहन:कहीं 20 तो कहीं 25 फीट के पुतले बने, शहर में रात 12 बजे तक नो एंट्री
विजयादशमी (दशहरा) पर मंगलवार रात बलिया जिले में 59 स्थानों पर रावण दहन होगा। इसके लिए विभिन्न रामलीला समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई जगहों पर रावण के पुतले लगभग तैयार हो चुके हैं। जिला मुख्यालय के साथ कस्बों और गांवों में भी रावण दहन के आयोजन किए जाएंगे। शहर की शुभनगर रामलीला कमेटी रामलीला मैदान में करीब 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाएगी। इसे तैयार करने और दहन पर 50 से 60 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुतले में पुआल और बांस का इस्तेमाल किया जाएगा। आतिशबाजी के लिए कम प्रदूषण वाले हरित पटाखे लगाए जाएंगे। वहीं, कदम चौराहा पर करीब 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इस पर 35 से 40 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। छोटी काशी में 51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन छोटी काशी की ऐतिहासिक रामलीला में 1 लाख 82 हजार रुपये की लागत से 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। इसके अलावा बेल्थरारोड, नगरा, रेवती और दुबहड़ समेत जिले के कई अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के आयोजन होंगे। सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट दशहरा आयोजनों को देखते हुए शहर में रात 12 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी। एसडीएम सदर गोपेश तिवारी ने सभी रामलीला समितियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज आवाज वाले पटाखे नहीं छोड़ने की अपील की गई है। बड़े आयोजन स्थलों पर अग्निशमन विभाग की ओर से फायर टेंडर तैनात किए जाएंगे। साथ ही आग से बचाव के लिए रेत और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User