मुरादाबाद रामलीला में मेघनाद, कुंभकरण और अहिरावण का वध:लक्ष्मण और श्रीराम के युद्ध ने दर्शकों में भरा जोश, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान
मुरादाबाद के लाइनपार स्थित रामलीला ग्राउंड में रामलीला मंचन के दौरान मेघनाद, कुंभकरण और अहिरावण वध के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। युद्ध के रोमांचक दृश्य देखने के लिए मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन में भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच हुए युद्ध को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के अभिनय और युद्ध के दृश्यों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। रामलीला के प्रसंगों ने धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष का संदेश दिया। लक्ष्मण ने मेघनाद का किया वध मंचन में दिखाया गया कि रावण की ओर से युद्ध करने उतरे मेघनाद ने अपनी आसुरी शक्तियों से श्रीराम की सेना को चुनौती दी। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध हुआ। अंत में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। पुत्र की मृत्यु की खबर सुनकर रावण चिंतित हो गया। श्रीराम ने कुंभकरण को युद्धभूमि में किया परास्त मेघनाद की मृत्यु के बाद रावण ने कुंभकरण को युद्धभूमि में भेजा। विशालकाय कुंभकरण ने वानर सेना पर जमकर प्रहार किए, लेकिन भगवान श्रीराम ने उसका भी वध कर दिया। इसके बाद अहिरावण वध का प्रसंग मंचित किया गया। युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी मुरादाबाद के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, मंत्री मयंक बंसल, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल और संदीप बंसल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)