हरदोई में गुम हुए चेक पर भर दिए 49 लाख:पीड़ित ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट, आरोपी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
संडीला-कोतवाली इलाके में एक गुम हुए चेक का गलत इस्तेमाल हुआ। आरोप है कि उस चेक पर 49 लाख रुपये भरकर बैंक में लगाए गए। खाते में पैसे न होने और 'स्टॉप पेमेंट' के निर्देश के कारण बैंक ने भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। टिकरा दाऊदपुर निवासी तौफीक ने बताया कि उनकी दस्तखत वाली चेकबुक गुम हो गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने बैंक को दी थी। तौफीक का आरोप है कि किसान टोला निवासी यूसुफ पुत्र हनीफ ने उस चेक पर 49 लाख रुपये भरकर बैंक में लगा दिया। तौफीक का कहना है कि उनका यूसुफ से कोई व्यापारिक या पैसों का लेन-देन नहीं है। यूसुफ ने आरोपों को गलत बताया। उनका दावा है कि तौफीक उनके व्यापारिक पार्टनर हैं और लेन-देन के कारण ही चेक दिया था। यूसुफ ने कहा कि उनके पास कारोबार से जुड़े सबूत हैं। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)