बलिया में बाढ़-कटान से प्रभावित किसानों ने किया प्रदर्शन:मुआवजा, कर्ज माफी और रिंग बंधा बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Oct 13, 2026 - 15:13
0
बलिया में बाढ़-कटान से प्रभावित किसानों ने किया प्रदर्शन:मुआवजा, कर्ज माफी और रिंग बंधा बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को ज्ञापन
मंगलवार को बलिया कलक्ट्रेट में भारतीय स्वतंत्र आवाज़ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने घाघरा नदी की बाढ़ और कटान से प्रभावित किसानों व ग्रामीणों के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में किसानों को मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने, खरीद में बन रहे पुल का काम तुरंत पूरा कराने और खरीद से पिलुई होते हुए सुल्तानपुर तक रिंग बंधा बनाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान "खेत ढहल अब गांव ढही जाई, त गांव के लोगवा कहां जाई" जैसे नारे भी लगे। संगठन ने कहा कि बाढ़ और कटान से कई गांवों के किसान गंभीर संकट में हैं। उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं और उपजाऊ जमीन नदी में समा गई है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का बड़ा संकट है। किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया उन्होंने मांग की कि नष्ट हुई फसलों और नदी में समाई जमीन का निष्पक्ष सर्वे कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। साथ ही, आर्थिक रूप से तबाह हुए किसानों के कृषि ऋण माफ किए जाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User