फिरोजाबाद में मेमू ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा:टूंडला और आगरा की ट्रेनें प्रभावित, आगरा फोर्ट-अजमेर व गांधीग्राम-आगरा कैंट एक्सप्रेस का बदला रूट

Oct 13, 2026 - 15:13
0
फिरोजाबाद में मेमू ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा:टूंडला और आगरा की ट्रेनें प्रभावित, आगरा फोर्ट-अजमेर व गांधीग्राम-आगरा कैंट एक्सप्रेस का बदला रूट
फिरोजाबाद में राजस्थान के खेड़ली-नदबई रेलखंड पर मंगलवार को ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन के एक कोच का पहिया पटरी से उतर गया। इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसका असर आगरा और टूंडला की ओर आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, 13 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 64621 ईदगाह-बांदीकुई मेमू नदबई स्टेशन से सुबह 11:06 बजे रवाना हुई थी। खेड़ली स्टेशन से पहले किलोमीटर संख्या 96/08 पर ट्रेन के एक कोच का पहिया पटरी से उतर गया। घटना के बाद गाड़ी संख्या 64622 बांदीकुई-ईदगाह मेमू मंगलवार को रद्द कर दी गई। वहीं, आगरा फोर्ट से चलने वाली गाड़ी संख्या 22988 आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भरतपुर-बयाना-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी। गांधीग्राम से 12 अक्टूबर को रवाना हुई गाड़ी संख्या 12548 गांधीग्राम-आगरा कैंट एक्सप्रेस खेड़ली से वापस बांदीकुई लौटकर अलवर-मथुरा के रास्ते आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके अलावा बांदीकुई-बरेली रेलसेवा 1 घंटा 45 मिनट की देरी से रवाना होगी। जोधपुर-बनारस सिटी एक्सप्रेस को बांदीकुई स्टेशन पर शाम 4:30 बजे तक नियंत्रित रखा जाएगा। रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अधिकृत पूछताछ माध्यमों से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User