पत्नी खेत पर गई, पति ने फांसी लगाई:झांसी में इलाज के दौरान मौत, साला बोला-जीजा को धमकी मिल रही थी

Oct 13, 2026 - 15:13
0
पत्नी खेत पर गई, पति ने फांसी लगाई:झांसी में इलाज के दौरान मौत, साला बोला-जीजा को धमकी मिल रही थी
झांसी में इलाज के दौरान मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कुंवरपुरा गांव में अपने घर पर फांसी लगा ली थी। परिजन उसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव के दो युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे और धमकी भी दे रहे थे। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (32) के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बेटे हैं। जितेंद्र के साले दिलीप ने बताया कि सोमवार को उसकी बहन मंजू खेत पर काम करने गई थी। उस समय घर में जितेंद्र की मां और दोनों बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान जितेंद्र ने घर में रस्सी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। खेत से घर लौटने पर मंजू ने पति को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो दिन पहले पत्नी ने बताई थी परेशानी दिलीप के मुताबिक, दो दिन पहले उसकी बहन का फोन आया था। उसने बताया था कि गांव के ही दो युवक जितेंद्र को परेशान कर रहे हैं और उसे धमकी भी दे रहे हैं। हालांकि, दिलीप यह नहीं बता सका कि दोनों युवक जितेंद्र को किस वजह से परेशान कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User