गाजीपुर में हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक:28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की हड़ताल, आज निपटा लें जरूरी काम
गाजीपुर में रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंक खुले हैं। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को आज खोलने की मंजूरी दी है। ग्राहक आज एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों में अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। निजी बैंकों के लिए रविवार को खुलने की व्यवस्था अलग हो सकती है, इसलिए ग्राहकों को अपनी संबंधित शाखा से जानकारी लेनी चाहिए। 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों में कामकाज पर असर पड़ सकता है। ऐसे में कैश निकालने, जमा करने, चेक संबंधी और अन्य जरूरी बैंकिंग कामों के लिए आज का दिन ग्राहकों के लिए अहम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)