बलिया में डॉ. अवध बिहारी की पुण्यतिथि मनाई:शिक्षा और साहित्य में उनके योगदान को किया गया याद
स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में विद्यालय के संस्थापक एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अवध बिहारी तिवारी की 19वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिवार द्वारा अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री दुर्गादत्त त्रिपाठी ने उनके साहित्यिक सफर को याद करते हुए बताया कि डॉ. लहरी ने कई प्रसिद्ध रचनाएं कीं, जिनमें 11 एकांकियों का अनूठा संग्रह "एकादश एकांकी" प्रमुख रूप से शामिल है। इस संग्रह में शामिल "दहेज" और "बेटी" नामक एकांकियों को समाज में अपनी गहरी छाप छोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठित सम्मान व पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष त्रिपाठी ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. लहरी के अतुलनीय योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस श्रद्धांजलि सभा में संतोष ठाकुर, विनीत तिवारी, अतुल कुमार पांडेय, निकिता, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राखी सिंह, तस्मिया, दुर्गा उपाध्याय, नीलू श्रीवास्तव, राम जी त्रिपाठी, शिवानी, सत्यम, दिव्यांश, शिवांशी, शिवांश, वेदांशी और दिव्यांशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं आकर्षक संचालन साकेत त्रिपाठी द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)