वाराणसी में रक्तदान शिविर:कई युवाओं ने भाग लिया, 'रक्तदान करें, जीवन बचाएं' का संदेश दिया

Oct 02, 2026 - 19:58
0
वाराणसी में रक्तदान शिविर:कई युवाओं ने भाग लिया, 'रक्तदान करें, जीवन बचाएं' का संदेश दिया
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित विश्वनाथ मंदिर (VT) परिसर में शुक्रवार को एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर माया फाउंडेशन एवं द ह्यूमेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, रक्तदाताओं, सम्मानित अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों ने अपनी उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान किया और आमजन को मानव सेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात माया फाउंडेशन के संस्थापक कृष्णा चौबे ने सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के अपनत्व, कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट टीम भावना के बिना इस बड़े आयोजन की सफलता संभव नहीं थी। रक्तदान के इस नेक अभियान ने पूरे समाज को "रक्तदान करें, जीवन बचाएं" का एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी संदेश दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User