बलिया में डांडिया नाइट में खूब थिरकीं विधायक केतकी सिंह:हजारों महिलाओं के साथ जलाई मशाल, कोई मिल गया गाने पर झूमीं
बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के श्रीरामपुर स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में मंगलवार रात डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। इसमें बांसडीह विधायक केतकी सिंह भी खूब थिरकीं। नवरात्रि के मौके पर विधायक केतकी सिंह ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया नाइट का आयोजन किया था। उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ मशाल जलाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हजारों महिलाओं और लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम शुरू होते ही विधायक केतकी सिंह डांडिया के रंग में रंग गईं। काले रंग का सूट पहने वह बीच-बीच में महिलाओं का हौसला बढ़ाती दिखीं। उन्होंने ‘कोई मिल गया’ और ‘सोनी के नखरे सोनी लगदे’ जैसे गानों पर जमकर डांस किया। एक गाने पर वह काला चश्मा लगाकर भी थिरकती नजर आईं। डांडिया नाइट देर रात तक चली। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और युवतियों के लिए रात के खाने का भी इंतजाम किया गया था। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। देखें तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)