उन्नाव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, हेलमेट लगाए होता तो बच जाती जान
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे अटवा गांव के पास पुलिया पर हुई। माखी थाना क्षेत्र के मेथी टिकुर गांव निवासी दीपक (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। दूसरी बाइक पर सवार माखी थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी शुभम (22) गंभीर घायल है, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दीपक जमलदीपुर गांव से पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि वह बोलेरो चलाकर परिवार चलाने में मदद करता था। शुभम सफीपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर पहुंचाया था। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)