बलिया में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले:महासप्तमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने सुख शांति की कामना

Oct 17, 2026 - 17:28
0
बलिया में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले:महासप्तमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने सुख शांति की कामना
बलिया में शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा दादर स्थित हनुमान मंदिर परिसर और हथौज गांव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोले गए। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्रि का पर्व आस्था, शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा की आराधना सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User