गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में नवरात्रि-दशहरा उत्सव:रावण दहन कर विद्यार्थियों ने बुराइयों को मिटाने का संकल्प लिया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं
मुरादाबाद। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को दर्शाया। कार्यक्रम में मां दुर्गा की महिमा, नवरात्रि के महत्व और रामायण के आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा। इसके माध्यम से बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि दशहरा केवल रावण का पुतला जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और द्वेष जैसी बुराइयों को समाप्त करने का भी अवसर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा हमें अपनी बुराइयों पर विजय पाने की सीख देता है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विचारों, व्यवहार और कर्मों में अच्छाई अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सदाचार, सकारात्मकता और अच्छे संस्कारों को अपनाने के संदेश के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ उनमें नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)