कानपुर देहात में बुखार का प्रकोप, 76 मरीज मिले:2 महिलाओं की मौत के बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम, 38 लोगों के सैंपल लिए
कानपुर देहात में संदलपुर ब्लॉक के नैपलापुर गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को दो महिलाओं की मौत के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। घर-घर जाकर लोगों की जांच की गई और दवाइयां बांटी गईं। जांच में 76 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनमें से 38 लोगों के डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए नमूने लिए गए। दो महिलाओं की मौत, डेंगू की पुष्टि नहीं गांव में शुक्रवार को रामदुलारी (60) और पुष्पा (36) की मौत हो गई थी। दोनों के परिजनों ने डेंगू से मौत होने का दावा किया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अभी डेंगू की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डॉक्टर की अगुवाई में पहुंची टीम दो महिलाओं की मौत और ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना पर शनिवार को डॉ. सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच की और बुखार से पीड़ित लोगों को दवाइयां दीं। अभियान के दौरान 76 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनमें से 38 लोगों के डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए नमूने लिए गए। गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी और जलभराव है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। कई दिनों से लोग बुखार, बदन दर्द, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान हैं। ग्रामीणों ने साफ-सफाई कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. दिलीप कुमार, शुभम राजावत, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, विवेक और अर्चना कटियार शामिल रहे। फिलहाल गांव में मरीजों की जांच और उपचार जारी है। डेंगू की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)