बलिया में एसपी ने शहर में पैदल गश्त किया:त्योहारों से पहले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों और रामलीला मैदान का जायजा लिया

Oct 10, 2026 - 20:55
0
बलिया में एसपी ने शहर में पैदल गश्त किया:त्योहारों से पहले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों और रामलीला मैदान का जायजा लिया
बलिया में आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी डॉ. ईराज राजा ने शनिवार शाम शहर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने थाना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों, मुख्य सड़कों, चौराहों, रामलीला मैदान और बाजारों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध लोगों, सामान और गाड़ियों की जांच भी की गई। एसपी ने लोगों और व्यापारियों से बात की। उन्होंने त्योहारों के दौरान शांति, आपसी सहयोग और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तैयार है। देखें, 3 तस्वीरें… पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस लगातार सतर्क रहेगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User