बलिया में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन:गड्ढों की मरम्मत, जर्जर मार्ग का स्थायी निर्माण कराने की मांग
बलिया में बसारिखपुर से सिसोटार होते हुए नवतनपुर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार से सिसोटार चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों, किसानों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सड़क की समस्या को लेकर पूर्व में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को ज्ञापन देकर मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया। धरनारत लोगों ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराने, गड्ढों की तत्काल मरम्मत तथा जर्जर मार्ग का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। धरने में राहुल वर्मा, सुमित यादव, नीरज राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)