बलिया में जय माता दी के उद्घोष के साथ खुला:जमुना पाठशाला में बंगाली समाज 1948 से कर रहा है दुर्गा पूजा, इस साल 79वां आयोजन

Oct 17, 2026 - 07:28
0
बलिया में जय माता दी के उद्घोष के साथ खुला:जमुना पाठशाला में बंगाली समाज 1948 से कर रहा है दुर्गा पूजा, इस साल 79वां आयोजन
बलिया में शुक्रवार रात मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का मुखपट खुल गया। "जय माता दी" के जयकारों के बीच यह आयोजन हुआ। शहर के जमुना पाठशाला और सेंट थामस स्कूल में बंगाली समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुखपट खोला। कमेटी के सचिव गौतम सान्याल ने बताया कि बंगाली समाज 1948 से यहां पूजा कर रहा है। यह परंपरा आज भी बंगाली रीति-रिवाज से निभाई जा रही है। इस साल पूजा का 79वां साल है। मूर्तियां बंगाल के कारीगरों ने बनाई हैं और भोग बनाने वाले भी कोलकाता से आए हैं। विजयादशमी के दिन सिंदूरदान और सिंदूर खेला होगा। बलिया जिले के 22 थाना क्षेत्रों में 636 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। विसर्जन के लिए 52 स्थान तय किए गए हैं। सुरक्षा के लिए जिले को 6 जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User