बलिया में जयप्रकाश जयंती समारोह आयोजित:पूर्व सांसद का हुआ सम्मान, जनसेवा विकास कार्यों की सराहना
बलिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संतोष तिवारी और कमला प्रसाद मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उनके सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और बलिया के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि बलिया के विकास, जनहित के मुद्दों और क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में वीरेंद्र सिंह मस्त की भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनके समर्पण और जनसेवा की भावना को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)