बलिया में मदद संस्थान की पहल:3 दर्जन जरूरतमंद महिलाओं को बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री

Oct 02, 2026 - 16:08
0
बलिया में मदद संस्थान की पहल:3 दर्जन जरूरतमंद महिलाओं को बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री
जिऊतिया पर्व के अवसर पर शुक्रवार को बलिया के नगवा-अखार ढाला स्थित राजश्री पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 'मदद संस्थान' की ओर से सेवा एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के संरक्षक बच्चन प्रसाद द्वारा अपनी माता स्व. कबूतरा देवी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस पुनीत अवसर पर तीन दर्जन से अधिक जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पर्व के मौके पर सहायता पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्थान के प्रति आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के असहाय लोगों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। त्योहारों की असली सार्थकता तभी है, जब समाज के वंचित तबके तक भी खुशियां पहुंचें। सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प: कार्यक्रम के अंत में स्व. कबूतरा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके स्मृति में इन सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान संस्थान के कई पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User