वाराणसी में पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली:बेटा घायल; लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी

Oct 02, 2026 - 16:08
0
वाराणसी में पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली:बेटा घायल; लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद के दौरान गोली चलने से 32 वर्षीय युवक घायल हो गया। गोली युवक को लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, महमूरगंज स्थित लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी निवासी बिंदा सिंह और उनके पुत्र प्रवीण कुमार सिंह (32) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रवीण ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले ली। इसके बाद रिवॉल्वर को लेकर पिता-पुत्र के बीच छीना-झपटी होने लगी। इसी दौरान रिवॉल्वर से गोली चल गई और प्रवीण कुमार सिंह घायल हो गए। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद भेलूपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल प्रवीण कुमार सिंह को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोली लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी के दौरान चली। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User