बलिया में मिशन शक्ति की जागरूकता रैली:डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, कानूनी अधिकारों की जानकारी दी

Oct 12, 2026 - 14:12
0
बलिया में मिशन शक्ति की जागरूकता रैली:डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, कानूनी अधिकारों की जानकारी दी
शारदीय नवरात्र के मौके पर बलिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कलेक्ट्रेट से महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए शहीद पार्क चौक पर खत्म हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला, संजय वर्मा, सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा, महिला पुलिसकर्मी, आशा बहुएं, छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल थे। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181, 1098 व 1930 की जानकारी दी जा रही है। पुलिस टीमों को महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता से तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा ने आम लोगों से महिला और बाल सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को निर्भीक माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User