बलिया में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत:मवेशियों के लिए घास लेने निकले थे, बकुल्हा स्टेशन के पास हादसा

Oct 06, 2026 - 15:28
0
बलिया में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत:मवेशियों के लिए घास लेने निकले थे, बकुल्हा स्टेशन के पास हादसा
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हां में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 68 वर्षीय बबन यादव की मौत हो गई। हादसा बकुल्हा स्टेशन की पुरानी केबिन से करीब 50 मीटर दूर हुआ। राहगीरों ने हादसे की जानकारी तत्काल चांद दियर चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से शव की पहचान कराई। पुलिस ने मृतक की पहचान बबन यादव पुत्र स्वर्गीय गमन यादव निवासी बकुल्हां के रूप में की। पुलिस दोपहर करीब 12:20 बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी ने भी मामले की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा। बाढ़ में मवेशियों का चारा डूबा, घास लेने निकले थे बबन बताया गया कि सरयू नदी में आई बाढ़ के कारण मवेशियों का चारा पानी में डूब गया था। ऐसे में बबन यादव मवेशियों के लिए घास लेने जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User