चित्रकूट में दीपावली पर दिखेगी रामायण की कहानी:ड्रोन और लेजर शो से 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना, सुरक्षा के खास इंतजाम
दीपावली पर चित्रकूट अयोध्या और काशी की तर्ज पर नए रूप में सजेगा, जहां आधुनिक तकनीक व बुंदेली लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। प्रशासन को करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसके लिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाएं बढ़ रही हैं। मेले का मुख्य आकर्षण रामायण ड्रोन और लेजर शो होगा। यह चित्रकूट में पहली बार हो रहा है, जिसकी जिम्मेदारी बोटलैब कंपनी को मिली है। ड्रोन और लेजर से भगवान राम के वनगमन, चित्रकूट आगमन और भरत मिलाप जैसे प्रसंग आसमान में दिखाए जाएंगे।
मेला क्षेत्र में सात बड़े एलईडी प्रवेश द्वार, छह चौराहों पर थीम आधारित सजावट और बुंदेली लोक कला के लिए नौ छोटे मंच बन रहे हैं। 10 सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। यूपी-एमपी सीमा पर सुरक्षा के लिए दोनों राज्यों का प्रशासन मिलकर काम कर रहा है। मेला क्षेत्र, परिक्रमा मार्ग और मंदाकिनी घाटों पर पुलिस बल, सीसीटीवी व ड्रोन से नजर रखी जाएगी। 12 पार्किंग और छह खोया-पाया केंद्र भी बनेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)