बलरामपुर बवंडर ने किंग्स को 2-0 हराकर जीता मैच

Sep 30, 2026 - 06:01
0
बलरामपुर बवंडर ने किंग्स को 2-0 हराकर जीता मैच
बलरामपुर| जाबर मैदान में विधानसभा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता करीब 10 दिन चली। आयोजन स्वर्गीय सूर्य प्रकाश नेताम स्मृति दीन-हीन सेवा के तत्वावधान में हुआ। फाइनल में बलरामपुर बवंडर ने बलरामपुर किंग्स को 2-0 से हराया। बवंडर ने लगातार दूसरे साल फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में बलरामपुर बुल्स ने बलरामपुर टाइगर को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। बालिका वर्ग में धनवार मिशन स्कूल की टीम ने तेतरडीह की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज को चंदन संजय त्रिपाठी और वैभव बैंकर ने हेलमेट देकर सम्मानित किया। मंच से यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली सभी टीमों को कप और सम्मान दिए गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना और प्रतिभा दिखाई।आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों से पांच-पांच पेड़ लगाने का आग्रह किया। उद्देश्य रहा कि खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पहुंचे। कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, एसपी वैभव बैंकर, एएसपी अशोक बाजपेई, गोपाल कृष्ण मिश्रा, अजीत सिंह, छोटेलाल गुप्ता, बिहारी पाल, कृष्ण मरकाम, सुमित्रा चेरवा, अर्पणा दीक्षित, रजनी सोनी, देवप्रसाद सिंह, रिचर्ड्स, रुपेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, गुरुदेव सिंह, राजेश गुप्ता, राजेश सिंह, विनय कुमार, अमरदेव राम सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका प्रदीप एक्का, निबोर कुजूर, मोहरलाल कुजूर, परितोष सिंह ने निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User