बलरामपुर में आज आएंगे सीएम योगी:804 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार,10 अक्टूबर को बलरामपुर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई गति देने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बिलरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 804 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में विकास की नई संभावनाओं को गति देने का प्रयास होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:10 बजे ग्राम बिलरिया स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जबकि 3:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। यहां वह उतरौला और बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं को समर्पित करने के बाद तुलसीपुर के लिए रवाना कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं को लेकर खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिलरिया में विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के बाद तुलसीपुर के लिए रवाना होंगे। हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, शाम 4:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:20 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 4:35 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से प्रस्थान कर शाम 4:40 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि प्रवास देवीपाटन मंदिर परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। मां पाटेश्वरी की पावन धरती पर उनके आगमन को लेकर धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी यह दौरा महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री का बलरामपुर दौरा रविवार, 11 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। तुलसीपुर में बालिका सम्मान कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक देवीपाटन मंदिर, तुलसीपुर में बालिका सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मंदिर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:05 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। एक ओर जहां बिलरिया में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा, वहीं दूसरी ओर देवीपाटन मंदिर में बालिकाओं के सम्मान का कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)