दवा लेने गई महिला का शव नहर के पास मिला:श्रावस्ती में पति ने ई-रिक्शा से घर भेजा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
श्रावस्ती में नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के दसियापुर की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार उनका शव दसियापुर से पहले गांव के पास नहर के निकट मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, पुष्पा देवी (43) शुक्रवार सुबह अपने पति पवन कुमार शुक्ला के साथ दवा लेने इकौना गई थीं। दवा लेने के बाद वह वीरपुर स्थित पति की पान की दुकान पर पहुंचीं। पति का कहना है कि उन्होंने पुष्पा को ई-रिक्शा पर बैठाकर घर के लिए भेज दिया था।इसके बाद वह घर नहीं पहुंचीं और लपोखी गांव के पास उनका शव मिलने की सूचना सामने आई। ऐसे में दुकान से ई-रिक्शा पर बैठकर निकली पुष्पा के साथ रास्ते में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलने की सूचना से परिवार में मचा कोहराम गांव के पंचायत मित्र ने शव देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतका का बेटा शिवम (27) और बेटी संतोषी शुक्ला (19) मां की मौत से बदहवास हैं। बताया गया कि बेटी परीक्षा देने बहराइच गई थी। वापस लौटने पर मां की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका के बच्चों की अभी शादी भी नहीं हुई है।
महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन और ग्रामीण गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और परिवार को रिपोर्ट का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)