बलरामपुर में हाईटेंशन लाइन के नीचे बन रहे दुर्गा पंडाल:बिजली विभाग ने पुलिस से कार्रवाई मांगी, करंट लगने का खतरा

Oct 10, 2026 - 09:56
0
बलरामपुर में हाईटेंशन लाइन के नीचे बन रहे दुर्गा पंडाल:बिजली विभाग ने पुलिस से कार्रवाई मांगी, करंट लगने का खतरा
बलरामपुर में शारदीय नवरात्रि के लिए कई जगह दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। बिजली विभाग ने इनकी सुरक्षा पर चिंता जताई है। विभाग के अनुसार, शहर में 33 केवी, 11 केवी और एलटी बिजली लाइनों के नीचे या सटाकर कई अस्थायी पंडाल बन रहे हैं। इससे पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए करंट लगने का खतरा है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन के अवर अभियंता अमित कुमार चौधरी ने कोतवाली नगर और देहात के प्रभारी निरीक्षकों को पत्र भेजा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया है, क्योंकि लाइनों के पास पंडाल बनाने से दुर्घटना का डर है। विभाग ने बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर मोहल्ला पहलवारा (टीटू सिंह कैंपस के सामने), पीपल तिराहा, यूपीटी होटल के पास, ग्राम धुसाह, रोडवेज के पास और मोहल्ला तुलसीपार्क (परमजीत सिंह के आवास के सामने) जैसी जगहों का जिक्र किया है। बिजली विभाग का कहना है कि पंडाल बनाने की सूचना उन्हें नहीं दी गई है। साथ ही, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश से सुरक्षा प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया है। नवरात्रि में पंडालों में भीड़ होती है, ऐसे में बिजली के तारों से संपर्क या रिसाव से हादसा हो सकता है। अमित कुमार चौधरी ने पत्र में मामले को गंभीरता से लेने और कार्रवाई करने को कहा है, ताकि नवरात्रि में बिजली सुरक्षा बनी रहे और हादसे रुकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User