बलरामपुर में बाढ़ के पानी में फंसी बस:रस्सी के सहारे यात्रियों को निकाला, गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर करीब एक मीटर पानी

Sep 29, 2026 - 16:05
0
बलरामपुर में बाढ़ के पानी में फंसी बस:रस्सी के सहारे यात्रियों को निकाला, गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर करीब एक मीटर पानी
बलरामपुर के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे सीरिया, नकटी और खरझार नालों में पानी उफान पर आ गया। बाढ़ का पानी गौरा चौराहा समेत आसपास के गांवों में फैल गया। गौरा-तुलसीपुर राजमार्ग के दंतरंगवा डीप पर करीब एक मीटर पानी तेज बहाव के साथ सड़क के ऊपर से गुजर रहा है। इसी दौरान अयोध्या से आ रही बस पानी के बीच फंस गई। स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। तेज बहाव में बंद हुआ बस का इंजन अयोध्या से आ रही बस दंतरंगवा डीप के तेज बहाव के बीच से निकलने की कोशिश कर रही थी। पानी अधिक होने के कारण अचानक बस का इंजन बंद हो गया। बस बीच धार में खड़ी हो गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रस्सी के सहारे यात्रियों को बाहर निकाला बस के फंसने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सी के सहारे बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। समय रहते किए गए प्रयास से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दंतरंगवा डीप से आवागमन पूरी तरह बंद है। लोगों को बेलहा होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। गौरा थाना परिसर में भी भरा पानी बाढ़ का पानी गौरा थाना परिसर तक पहुंच गया है। पुलिसकर्मियों को अपने कमरों तक पहुंचने के लिए जूते उतारकर पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। चौकिया चौराहा से कोल्हुइया भोजपुर जाने वाले करीब चार किलोमीटर मार्ग पर भी कई जगह तेज बहाव के साथ पानी सड़क के ऊपर से गुजर रहा है। दंतरंगवा डीप पर नाव भेजी गई प्रशासन की ओर से दंतरंगवा डीप पर नाव भेजी गई है, लेकिन अभी उसका संचालन शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गौरव श्रीवास्तव, आकाश तिवारी, रामउग्गर यादव और दुष्यन्त चौधरी ने बताया कि हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। तेज बहाव वाले रास्तों पर रोक की मांग ग्रामीणों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। साथ ही तेज बहाव वाले रास्तों पर आवागमन पूरी तरह रोकने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User