सरकारी स्कूल में बच्चे से कुकर्म का आरोप:खाली क्लास में वारदात को अंजाम देकर भागा नाबालिग, पुलिस तलाश में जुटी

Oct 14, 2026 - 20:18
0
सरकारी स्कूल में बच्चे से कुकर्म का आरोप:खाली क्लास में वारदात को अंजाम देकर भागा नाबालिग, पुलिस तलाश में जुटी
फिरोजाबाद के एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में 9 साल के छात्र के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक नाबालिग विद्यालय में पहुंचा और बच्चे को खाली कक्ष में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मध्याह्न भोजन की तैयारी में व्यस्त थे शिक्षक कक्षा 3 में पढ़ने वाला छात्र बुधवार सुबह करीब 10 बजे विद्यालय पहुंचा था। शिक्षकों के मुताबिक, घटना के समय वे मध्याह्न भोजन की तैयारी में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव का ही एक नाबालिग विद्यालय पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्चे को खाली कक्ष में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से भाग गया। बताया गया है कि आरोपी पहले इसी विद्यालय में कक्षा 8 तक पढ़ चुका है। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाए लापरवाही के आरोप घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित बच्चे को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। तहरीर मिलने का इंतजार, आरोपी की तलाश जारी सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता ने बताया कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित बच्चे के पिता पशुपालन और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुबह पढ़ने के लिए विद्यालय गया था। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर परिवार चिंतित हो गया। मामले के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User