बलरामपुर में पहली बार 40 फीट के रावण का दहन:दशहरा मेले की तैयारियां पूरी, सिटी पैलेस से निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा

Oct 19, 2026 - 19:56
0
बलरामपुर में पहली बार 40 फीट के रावण का दहन:दशहरा मेले की तैयारियां पूरी, सिटी पैलेस से निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा
बलरामपुर में विजयादशमी पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार दशहरा मेले में पहली बार 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। पहले यह पुतला 28 फीट का होता था। नगर के बड़े परेड ग्राउंड में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी तैयार किए गए हैं। सनातन धर्म सभा ने महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार शाम 4:30 बजे सिटी पैलेस से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा बड़ा पुल, चौक, सब्जी मंडी, वीर विनय चौराहा होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यहां शाम 6:30 बजे दशहरा मेले का मुख्य आयोजन होगा। इसमें श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि यह आयोजन महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह के संरक्षण में हो रहा है। इसमें रामलीला कमेटी और शिव नाट्यकला मंडल का सहयोग मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User