कानपुर में महिला सफाईकर्मी सम्मानित:नगर पालिका परिषद ने कराया भोज, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
कानपुर में स्वच्छता ही सेवा और नारी शक्ति मिशन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बिल्हौर की ओर से महिला सफाई मित्रों के सम्मान और भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देने वाली महिला सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करना था। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मो. इखलाख, अधिशासी अधिकारी (ईओ) मो. रजा, सफाई निरीक्षक संजीव यादव और सभासद श्री पांडेय की उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई मित्रों को माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य में विशेष रुचि और सहभागिता के लिए कु. राधा और मोहिनी ज्योति को सम्मानित किया गया। वहीं, अपने-अपने वार्डों में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए गीता, सुनीता, सीमा और सरोजनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)