बलरामपुर में सपा की PDA महापंचायत में उमड़ी भीड़:कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान
बलरामपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिविल लाइन में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA महापंचायत का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक एवं सपा प्रदेश सचिव राम सागर अकेला के संयोजन में हुई महापंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। भीड़ इतनी रही कि कुर्सियां कम पड़ गईं। कई लोग जमीन पर बैठकर नेताओं का संबोधन सुनते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महापंचायत का समापन शाम करीब 4:30 बजे हुआ। राकेश यादव ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गैंसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। महापंचायत की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डॉ. माणिक लाल कश्यप ने की, जबकि संचालन जिला सचिव महेंद्र विक्रम अकेला ने किया। राकेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और हर परिवार तक पार्टी की पहुंच बनाने का आह्वान किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया। PDA की एकजुटता को बताया अहम प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि PDA की एकजुटता राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की बात रखते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। वहीं, डॉ. भानु त्रिपाठी ने लोकतंत्र में जनता की आवाज को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद महापंचायत में विजय मौर्या, रोहित पाल, वसीम खान, ओंकार पटेल, संजय तिवारी, सफीउल्लाह खान, शारून वसीम, शैलेंद्र विक्रम अकेला, सानू खान, कलीम खान, शबाना खान, महेंद्र यादव, सैफुल्ला खान, महादेव प्रसाद साहू, संचित पासवान और रोहित यादव समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)