गर्लफ्रेंड को ढाल बनाकर करता था गांजे की तस्करी:14 किलो गांजे के साथ युवक और युवती समेत 4 गिरफ्तार
हरदोई में सुरसा पुलिस और सर्विलांस-SOG ने रविवार शाम 6:09 बजे गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने तुंडवल नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान कार सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 14 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को कार में साथ रखता था, ताकि परिवार जैसा दिखने पर पुलिस को शक न हो। कार में महिला को बैठाकर करता था तस्करी पुलिस के अनुसार, सीतापुर निवासी पंकज तस्करी का मुख्य आरोपी है। वह अपनी गर्लफ्रेंड शालू उर्फ शालिनी को सफर के दौरान साथ रखता था। पूछताछ में सामने आया कि पंकज महिला की मौजूदगी को पुलिस से बचने के लिए ढाल की तरह इस्तेमाल करता था। परिवार जैसा दिखने पर चेकिंग के दौरान शक कम होने का फायदा उठाकर गांजे की सप्लाई की जाती थी। 14 किलो गांजा और कार बरामद पुलिस ने तुंडवल नहर पुल गांव के पास घेराबंदी कर पंकज, शालू उर्फ शालिनी, नितिन और हरदोई निवासी शिवा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार से 14 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी कब्जे में ले ली। मुख्य आरोपी पर पहले से 5 मुकदमे पुलिस के मुताबिक, रिकॉर्ड खंगालने पर मुख्य आरोपी पंकज पर पहले से एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो और मारपीट समेत 5 मुकदमे दर्ज मिले हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुरसा विश्वास शर्मा और SOG प्रभारी राजेश कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजे की सप्लाई और नेटवर्क के बारे में जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)