गाजियाबाद में संदीप अपहरण में बाप बेटे समेत 4 अरेस्ट:पुलिस से कहा- हमारी बेटी के साथ दिखा तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे, गंगनहर में फेंकने की थी प्लानिंग
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 30 सितंबर को दिन दहाड़े 26 साल के संदीप का अपहरण करने के 4 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ब्रेजा कार भी बरामद की है। जहां पिता पुत्रों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि संदीप हमारी घर की युवती से बात करता था, युवती उसके घर चली गई थी। यह बाद हमें अखर गई। आरोपियों ने बताया कि यदि पुलिस के डर से हमने संदीप को कार से फेंक दिया। नहीं तो मारकर गंगनहर में फेंक देते। संदीप के पिता मुकेश ठाकुर ने 4 के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। तस्वीरों में देखिए मारपीट व अपहरण यह है पूरा मामला लोनी बार्लडर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन गली नंबर-2 निवासी मुकेश ठाकुर बस के ड्रावर हैं। उनके दो बेटे हैं। मुकेश ठाकुर के 26 साल के बेटे संदीप का घर से एक किमी दूर रहने वाली 22 साल की युवती का अफेयर चल रहा था। दोनों चोरी छिपे बात करते थे। यह बात युवती के परिजनों को पता चल गई। जिसके बाद युवती पर उसके परिजनों ने घर से निकलने पर रोक लगा दी। जिसके बाद युवती अपने प्रेमी संदीप के घर चली गई। इसी बात पर युवती के भाई और परिवार के अन्य लोगों ने संदीप को घर के बाहर बुलाया। इसके बाद बीच सड़क पर मारपीट कर बीच रास्ते से अगवा कर लिया। कंट्रोल रूम पर सूचना फ्लैश होते ही पुलिस ने घेराबंदी की। जहां आरोपी संदीप को बंथला फ्लाईओवर के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस की तत्परता से बची संदीप की जान करीब आधे घंटे बाद आरोपी संदीप को बंथला फ्लाईओवर के पास छोड़कर फरार हो गए। संदीप के शरीर पर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने वीडियो और कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने अपहरण करने वालों में देवेंद्र गिरी पुत्र मिठ्ठन निवासी राजीव गार्डन थाना लोनी को अरेस्ट किया है। देवेंद्र के बेटे तनिष्क और मयंक को भी अरेस्ट किया गया है। चौथा आरोपी सुमित पुत्र सतीश गिरी निवासी राजवीन गार्डन थाना लोनी बार्डर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)