बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास फ्लाईओवर पर सीढ़ियां बननी शुरू:लोहिया नगर समेत कई इलाकों के लोगों को मिलेगी सहूलियत, नगर पंचायत करा रही निर्माण

Oct 08, 2026 - 18:30
0
बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास फ्लाईओवर पर सीढ़ियां बननी शुरू:लोहिया नगर समेत कई इलाकों के लोगों को मिलेगी सहूलियत, नगर पंचायत करा रही निर्माण
दिबियापुर में बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाली बड़ी आबादी को अब सहूलियत मिलेगी। रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए क्रॉसिंग के दोनों ओर सीढ़ियों का निर्माण शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों की मांग पर यह काम किया जा रहा है। गुरुवार को शाम पांच बजे नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद इंद्रपाल इंदू, राहुल अंबेडकर, ऋषि पोरवाल, कुलदीप पोरवाल, सभासद प्रतिनिधि इकरार खान और राजकुमार मौजूद रहे। नगर पंचायत दिबियापुर अपने खर्चे से रेलवे से एनओसी लेकर इन सीढ़ियों का निर्माण करा रही है। अध्यक्ष ने बताया कि लोहिया नगर, शास्त्री नगर, वीर अब्दुल हमीदनगर, इंदिरा नगर और रामकृष्ण नगर जैसे इलाकों के लोग लंबे समय से सीढ़ियों की मांग कर रहे थे। फ्लाईओवर पर सीढ़ियां न होने से इन बस्तियों के लोगों को काफी घूमकर आना-जाना पड़ता था। अब इन सीढ़ियों से बड़ी आबादी को सीधे फ्लाईओवर पर पहुंचने में आसानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User