शिक्षक MLC चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी सपा:विनय शंकर गोरखपुर मंडल, प्रह्लाद यादव जिले के प्रभारी बनाए गए
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 5 मंडलों एवं 17 जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी एवं राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव को गोरखपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। डा. संजयन त्रिपाठी से पहले कमलेश ही यहां से प्रत्याशी थे। बस्ती मंडल की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद रामप्रसाद चौधरी को दी गई है। पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी उनके साथ यह दायित्व निभाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव को गोरखपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद राय व विधायक कमलाकांत राजभर को दी गई है। देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी सांसद रामशिरोमणि वर्मा व पूर्व मंत्री यासर शाह को दी गई है। पूर्व मंत्री पवन पांडेय एवं विधायक त्रिभुवन दत्त को अयोध्या मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। अब जानिए किस जिले में कौन बना प्रभारी मंडल के साथ ही जिले स्तर पर भी प्रभारी बनाए गए हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव को गोरखपुर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अब्दुल जब्बार सिद्दीकी को देवरिया का प्रभारी, राजीव पांडेय को सह प्रभारी, पुरन्दर प्रताप यादव को कुशीनगर का प्रभारी व मो. आजम लारी को सह प्रभारी, सूर्यभान यादव को मऊ, अर्जुन यादव को बस्ती का प्रभारी बनाया गया है। विनोद यादव को संतकबीरनगर का प्रभारी, सिराज अहमद को सह प्रभारी, राम मूरत यादव को सिद्धार्थनगर का प्रभारी, सोनू यादव को सह प्रभारी, मंशा राम वर्मा को गोंडा, अब्दुल आहद को बलरामपुर, सौरभ ईशान वर्मा को बहराइच, रामअधार सिंह को श्रावस्ती, छोटेलाल यादव को फैजाबाद का प्रभारी बनाया गया है। शोभाराम पटेल को अंबेडकरनगर का प्रभारी, मनुरोजन यादव को सहप्रभारी, राजेश यादव को महराजगंज का प्रभारी व आमिर हुसैन को सहप्रभारी एवं विधायक नफीस अहमद को आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)