मथुरा में अग्रसेन जयंती महोत्सव सेवा संकल्प के साथ शुरू:पहले दिन जरूरतमंद महिलाओं को मिली मदद, 8 दिन चलेगा कार्यक्रम
मथुरा में श्री अग्रवाल सभा रजि. द्वारा आयोजित अष्टदिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का आगाज गुरुवार को सेवा और सहयोग के संकल्प के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के साथ जरूरतमंदों को सहयोग उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि प्रथम दिन स्वर्गीय दाऊ दयाल रज्जो मल कागजी की स्मृति में वृद्धाश्रम सहायता सहयोग कार्यक्रम के तहत राधिका अपना घर महिला आश्रम, राल में निवास कर रही महिलाओं को खाद्य सामग्री, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति सहयोग और सेवा का संदेश दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल और कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अग्रवाल सभा लगातार समाज और मानव सेवा में अपना योगदान दे रही है। इसी उद्देश्य से महोत्सव के तहत सेवा कार्यों की शुरुआत की गई है। शाम पांच बजे ट्रांसपोर्ट नगर मंडी समिति स्थित सृजन संस्था को सहयोग राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही अग्रसेन जयंती महोत्सव के आठ दिवसीय कार्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ हुआ। बताया गया कि नौ अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे तिलकद्वार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र शिविर लगाया जाएगा। शाम 3:30 बजे सरस्वती कुंड स्थित अग्रवाटिका में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक महेश चंद कसेरे होंगे। इस दौरान प्रमुख उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, उपाध्यक्ष योगेश कागजी, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, ऑडिटर अतुल अग्रवाल हार्डवेयर, कृष्ण मुरारी सर्राफ, महावीर मित्तल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे। सभा ने सभी अग्रबंधुओं से महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)