बंदरों के हमले से छत से नीचे गिरा लड़का, मौत:5 बहनों का इकलौता भाई था आरिफ; खाना खाते समय हुआ हादसा

Oct 09, 2026 - 18:17
0
बंदरों के हमले से छत से नीचे गिरा लड़का, मौत:5 बहनों का इकलौता भाई था आरिफ; खाना खाते समय हुआ हादसा
हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के खंदारी गढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बंदरों के हमले से 16 साल के लड़के की मौत हो गई। आरिफ घर की दूसरी मंजिल पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में वह छत से नीचे सड़क पर गिर गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल आरिफ को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पांच बहनों का इकलौता भाई था आरिफ आरिफ मोहम्मद रजाक का बेटा था। वह बाइक मैकेनिक का काम करता था। पांच बहनों में वह इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User