लाइन चालू करते समय संविदा लाइनमैन की करंट से मौत:उन्नाव में बिजली विभाग पर लपरवाही का आरोप, 7 साल पहले हुई थी भर्ती

Oct 09, 2026 - 18:17
0
लाइन चालू करते समय संविदा लाइनमैन की करंट से मौत:उन्नाव में बिजली विभाग पर लपरवाही का आरोप, 7 साल पहले हुई थी भर्ती
उन्नाव के औरास क्षेत्र में बिजली विभाग में तैनात एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय ऋषि सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ऋषि सिंह करीब सात साल पहले संविदा पर बिजली विभाग में भर्ती हुए थे। वह पावर हाउस पर तैनात थे। आरोप है कि जेई ने फोन कर उन्हें बिजली की लाइन चालू करने के लिए कहा था। ऋषि ने जैसे ही लाइन चालू की, उन्हें करंट लग गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ऋषि सिंह अपने पीछे पत्नी जूही सिंह और नौ माह की बेटी अनन्या को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद संबंधित जेई के संबंध में जेई से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन बंद आ रहा है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User