काशी विश्वनाथ धाम में शक्ति आराधना:अष्टमी पर गूंजे वैदिक मंत्र, मां विशालाक्षी को अर्पित की श्रृंगार सामग्री
वाराणसी में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति आराधना की गई। इस दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए बाबा श्री काशी विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा निवेदित की गई। मां विशालाक्षी के लिए श्रृंगार सामग्री बाबा श्री विश्वेश्वर के समक्ष श्रद्धापूर्वक अवलोकित कराने के बाद प्रेषित की गई। इसके साथ ही नवदुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां आदिशक्ति की महिमा का स्मरण किया गया। अनुष्ठानों के दौरान जगत के कल्याण, परिवारों में सुख-शांति और समाज में सद्भाव एवं समृद्धि की कामना की गई। नवरात्रि के अवसर पर धाम में धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक साधना का क्रम जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)